मारा गए नक्सली कमांडर हिडमा (सोर्स- सोशल मीडिया)  
वीडियो

सिर्फ 5वीं पास हिडमा कैसे बना नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर...क्या थी इसकी लव स्टोरी?

Madvi Hidma News: आंध्र प्रदेश में माओवादी नेता माडवी हिडमा और पत्नी समेत छह नक्सली एनकाउंटर में ढेर, 1 करोड़ का इनाम, हथियार बरामद, इलाके में नक्सलवाद को बड़ा झटका।

अक्षय साहू

आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने माओवादी नेता माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था और उसके निधन से इलाके में नक्सलवाद को बड़ा झटका लगा है। सुखमा जिले के गरीब परिवार में जन्मे हिडमा ने केवल पांचवी तक पढ़ाई की थी, लेकिन उसे कई भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कोयला, दौरला और गोंडी में दक्षता हासिल थी। 1991 में बाल संघम कैडर के रूप में नक्सली संगठन में शामिल हुआ, हिडमा की क्रूरता और संगठन में तेजी से उठान ने उसे पीएलजीए की बटालियन नंबर एक का कमांडर बना दिया। हथियारों में खासकर AK-47 रखना पसंद करता था और घात लगाकर हमला करने में माहिर था। इसके जीवन और हिंसक करियर में छत्तीसगढ़ के रमन्ना और संगठन का बड़ा प्रभाव रहा। एनकाउंटर में भारी हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिससे इलाके की सुरक्षा बलों के लिए राहत की खबर है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह