डिजाइन इमेज 
वीडियो

जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें...जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO

Famous Movements In Independent India: जब-जब जनता सड़कों पर उतरी, सरकारों को झुकना पड़ा है। साइलेंट वैली, चिपको, जेपी, अन्ना और निर्भया आंदोलनों ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था।

अमन मौर्या

Major protests in India: इतिहास गवाह है कि जब-जब जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरी है, सरकारों को अपने फैसले बदलने पड़े हैं। इस समय देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी बड़ी संख्या में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आजाद भारत के प्रमुख आंदोलनों को याद करना प्रासंगिक हो जाता है। केरल में वर्षावनों को बचाने के लिए चला 'सेव साइलेंट वैली' आंदोलन आजाद भारत के पहले बड़े जन-प्रतिरोधों में से एक था। वहीं, 70 के दशक में चमोली की महिलाओं द्वारा पेड़ों से चिपककर चलाया गया 'चिपको आंदोलन' वन संरक्षण का प्रतीक बना और 15 वर्षों के लिए व्यावसायिक कटाई पर रोक लगी।

इसी प्रकार 1974 में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले 'जेपी आंदोलन' ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। उनके इस आंदोलन ने देश में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार की नींव रखी थी। 2011 में अन्ना हजारे के 'जन लोकपाल आंदोलन' ने भ्रष्टाचार विरोधी चेतना जगाई, जबकि 2012 के 'निर्भया आंदोलन' ने महिला सुरक्षा कानूनों में कठोर बदलावों को जन्म दिया। ये सभी आंदोलन दिखाते हैं कि जनता के आगे सत्ता को हमेशा झुकना पड़ा है।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें