रोहतक में नेशनल खिलाड़ी की मौत पर बवाल 
वीडियो

Haryana: 'सिस्टम ने ले ली जान', रोहतक में नेशनल खिलाड़ी की मौत पर बवाल, सांसद ने सरकार को घेरा

Haryana के रोहतक स्थित लाखन माजरा स्टेडियम में एक होनहार नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत से हड़कंप मच गया है।घटना पर सांसद ने प्रदेश सरकार पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया।

सौरभ शर्मा

Haryana News: हरियाणा के रोहतक स्थित लाखन माजरा स्टेडियम में एक होनहार नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत से हड़कंप मच गया है। इस दुखद घटना पर सांसद ने प्रदेश सरकार पर 'आपराधिक लापरवाही' और 'नीतिगत बेरुखी' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए चयनित इस 'हीरे' का सपना सिस्टम की नाकामी ने तोड़ दिया। सांसद ने दावा किया कि 11 साल से इस स्टेडियम की कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि 2023 में और फिर जून में उन्होंने अपने एमपी कोटे से मरम्मत के लिए लाखों का फंड मंजूर कराया था, लेकिन प्रशासन ने फाइलों में उलझाकर काम नहीं होने दिया। उनका कहना है कि यदि समय पर एमपी कोटे का पैसा लग जाता, तो आज खिलाड़ी जिंदा होता। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार पर खेल बजट में हरियाणा की अनदेखी कर गुजरात को 600 करोड़ देने और हरियाणा को मात्र 80 करोड़ देने का आरोप भी लगाया।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट