दिवाली से पहले सोना हुआ सस्ता डिजाइन इमेज
वीडियो

Today Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर से गिरा सोना! क्या दिवाली से पहले खरीदने का सही समय आ गया? देखें VIDEO

Diwali Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने के बाद क्या दिवाली से पहले सोना खरीदना सही रहेगा? जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताज़ा भाव और बाजार की पूरी स्थिति।

करुणा नंद शाहवाल

Gold Price Drop India: साल 2026 में आसमान छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मुनाफावसूली और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने के भाव अपने रिकॉर्ड शिखर से काफी नीचे आ गए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर लगभग 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह 1,38,870 रुपये दर्ज किया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली है, जिससे त्योहारी सीजन में खरीदारों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह खरीदारी करने का सही मौका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव के कारण हाजिर सोने और चांदी के दाम कमजोर हुए हैं। घरेलू स्तर पर चांदी की कीमत भी घटकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में निवेशकों और आम ग्राहकों को पूरी स्थिति को समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए।

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी