Bihar Gopalpur In Gautam Murder Case Candle March: बिहार के गया जिले के गोपालपुर गांव में गौतम कुमार की निर्मम हत्या के बाद से इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नवभारत लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात बदमाशों ने गौतम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद घूस लेकर उन्हें थाने से छोड़ दिया।
जिसके विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस घटना के बाद लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है और वे मुख्यमंत्री से आरोपियों को फांसी देने या एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन और अनशन करने की चेतावनी दे रहे हैं।