राहुल गांधी-पाकिस्तान रिश्ते पर सवाल 
वीडियो

पाकिस्तान को क्यो भाते हैं राहुल? भाजपा नेता ने तेजस्वी को लेकर भी बोली बड़ी बात

BJP नेता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज देश का हर युवा यह सवाल पूछ रहा है कि इनका पाकिस्तान से क्या रिश्ता है और इसे क्या कहा जाए।

सौरभ शर्मा

बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों पाकिस्तान का हर नागरिक राहुल गांधी और कांग्रेस की तारीफ करता है। वल्लभ ने पूछा, "राहुल गांधी का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है?" तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तेज प्रताप यादव तक उन्हें निकम्मा कह चुके हैं। गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता ने पहले ही भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया है और आने वाले चुनावों में इंडिया गठबंधन की सीटें 50% तक घटेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को “मोदीनॉमिक्स” बताते हुए गरीबी हटाने, रोजगार सृजन और विकास कार्यों की सराहना की और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर विश्वास जताया।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी