डिजाइन इमेज 
वीडियो

ASP अनुज चौधरी का 'स्वैग' या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले 'हीरो' अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां

Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद ASP अनुज चौधरी की रील में उड़ीं कानून की धज्जियां, गाड़ी पर काली फिल्म और टूटी नंबर प्लेट देख भड़की जनता, क्या पुलिस काटेगी अपने ही अफसर का चालान?

सजल रघुवंशी

ASP Anuj Chaudhary Reel: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुज चौधरी अपनी एक रील को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस रील में एएसपी साहब एक काली लग्जरी एसयूवी के साथ स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी यह गाड़ी खुद कानून की धज्जियां उड़ाती दिख रही है। गाड़ी पर न तो हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगी है और न ही नंबर प्लेट सुरक्षित है। सबसे गंभीर बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म (Black Tint) चढ़ी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं या वर्दी पहनने वालों पर भी लागू होते हैं। रील बनाने के शौक में एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा नियमों की इस अनदेखी ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला