चुनाव आयोग फॉर्म 6 बदलाव किए (डिजाइन इमेज)
वीडियो

Voter List Rules: विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग ने बदले नियम, Form 6 से हटाया गया SIR से जुड़ा सवाल

Form 6 SIR Voter Registration Changes: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट और फॉर्म छह से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान बनाने पर जोर है।

अक्षय साहू

Election Commission Voter List Rules: SIR को लेकर हो रहे प्रदर्शन और वोटर लिस्ट को लेकर उठ रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने कई अहम बदलाव किए हैं। अब किसी मतदाता का नाम हटवाने के लिए मनमाने तरीके से आवेदन नहीं किया जा सकेगा। नए वोटर के रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट में सुधार और शिकायतों की सुनवाई से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। सितंबर में द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कई फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज कराई थी। इन आपत्तियों का संबंध वोटर डाटा बीप नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन और नाम हटाने की प्रक्रिया से था। इसके बाद आयोग ने बैठक से पहले एजेंडा साझा करने, बैठक के बाद लिखित मिनट्स तैयार करने और ईसीआई नेट जैसे डिजिटल सिस्टम की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने समेत कई कदमों की घोषणा की। आयोग ने यह भी कहा कि मतभेद संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है और उसके फैसले सर्वसहमति से लिए गए हैं।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार