वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद बड़ी कार्रवाई! कांग्रेस नेता के घर ED की छापेमारी में निकला खजाना

ED ने कर्नाटक कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी की टीम ने करीब 12 करोड़ रुपये की नकदी और 6 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

आकाश मसने

संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल पारित होने के ठीक एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने करीब 12 करोड़ रुपये की नकदी और 6 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में की गई है। केसी वीरेंद्र पहले भी हवाला और सट्टेबाजी के मामलों में जांच के घेरे में आ चुके हैं। भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। ईडी इस मामले में और लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इस छापेमारी को केंद्र सरकार के ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त रुख से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन