(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

क्या राज ठाकरे की वजह से डूबी उद्धव की नैया? BMC नतीजों के बाद उठ रहे बड़े सवाल, देखें आंकड़ों का खेल

BMC Election Result: महायुति को बीएमसी में भारी बहुमत मिला। सबसे ज्यादा नुकसान शिवसेना यूबीटी को हुआ। जिसके बाद से उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे से हाथ मिलाना सवालों के घेरे में है।

मनोज आर्या

BMC Election Result: महायुति (बीजेपी-एकनाथ शिंदे शिवसेना) को बीएमसी में भारी बहुमत मिलता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान शिवसेना यूबीटी को होता दिख रहा है। राज ठाकरे को साथ लेकर चुनाव लड़ने का फैसला भी उद्धव ठाकरे के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता दिख रहा। यही रुझान महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव नतीजों में भी दिखाई दे रहा है। बीजेपी की स्थिति यहां भी लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रदेश की 29 नगर निगमों में बीजेपी जबरदस्त पकड़ बनाती नजर आ रही है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार में उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी अपने प्रभाव वाले इलाकों में जीत दर्ज करती जा रही है। कुल 2869 वार्डों में से 1553 के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी करीब आधे वार्डों पर बढ़त बनाए हुए है। यदि शिवसेना को भी जोड़ लिया जाए तो महायुति औसतन दो-तिहाई से अधिक वार्डों पर काबिज हो सकती है। कुल मिलाकर, शहरी निकाय चुनावों के नतीजे भी विधानसभा चुनावों की ही दिशा में जाते दिख रहे हैं। वहीं ‘मराठी मानुस’ को लेकर ठाकरे बंधुओं का शोर मतदाताओं में कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल