Delhi में नशा मुक्त संदेश के साथ हुई यूथ मैराथन 
वीडियो

Delhi में नशा मुक्त संदेश के साथ हुई यूथ मैराथन, हजारों युवाओं ने सेवा पखवाड़ा में लिया हिस्सा

PM Modi के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को देश भर में नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली में रविवार को नशा मुक्त भारत और फिटनेस का संदेश देने के लिए नमो युवा रन मैराथन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का हिस्सा था। दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इस मैराथन में लगभग 5,000 युवाओं ने भाग लिया। बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं को स्वस्थ रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। आयोजकों का कहना था कि फिटनेस और नशा मुक्त समाज ही विकसित भारत की नींव है। इस मौके पर प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की और ऊर्जा व उत्साह से भरे दिखाई दिए। देशभर में एक साथ 75 स्थानों पर आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी