दिल्ली सरकार के आदेश से बवाल  
वीडियो

'टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?' दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

दिल्ली में शिक्षा विभाग के एक कथित आदेश ने सियासी भूचाल ला दिया। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के बजाय 'आवारा कुत्तों की निगरानी' का काम सौंपा है।

सौरभ शर्मा

Delhi Education Department News: दिल्ली में शिक्षा विभाग के एक कथित आदेश ने सियासी भूचाल ला दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के बजाय 'आवारा कुत्तों की निगरानी' (Stray Dog Monitoring) का काम सौंपा है। AAP नेता ने दावा किया कि शिक्षकों को स्कूलों में नोडल अधिकारी बनाकर कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और डॉग बाइट के मामले संभालने का जिम्मा दिया जा रहा है। उन्होंने केजरीवाल सरकार के दौर की तुलना करते हुए कहा, "एक IITian मुख्यमंत्री शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजता था ताकि बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनें, लेकिन मौजूदा सरकार शिक्षकों से सड़कों पर कुत्ते गिनवा रही है।" AAP ने इसे मनीष सिसोदिया की विरासत और शिक्षकों का घोर अपमान बताया है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज