दिल्ली वसंत विहार पुलिस भ्रष्टाचार डिजाइन इमेज
वीडियो

दिल्ली पुलिस की शर्मनाक करतूत! रिश्वत न मिलने पर गरीब दुकानदार का सिलेंडर और सामान किया ज़ब्त, देखें VIDEO

Delhi police corruption: दिल्ली के वसंत विहार में एक दुकानदार ने पुलिस जवान पर ₹3,000 महीना रिश्वत मांगने और इनकार करने पर गैस सिलेंडर समेत सामान जब्त करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो वायरल है।

करुणा नंद शाहवाल

Delhi Police Shopkeeper Threatened Bribe: राजधानी दिल्ली के पौश इलाके वसंत विहार से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गरीब दुकानदार अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है, जिसका आरोप है कि दिल्ली पुलिस के एक जवान (हरीश) ने उससे कथित तौर पर हर महीने 3,000 रुपये और एकमुश्त रिश्वत की मांग की थी।

जब दुकानदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि पुलिसकर्मी उसकी दुकान पर पहुँचा और वहाँ रखा गैस सिलेंडर, ग्रिलर, रेगुलेटर समेत उसका सारा सामान ज़ब्त करके अपने साथ ले गया। इस घटना से पीड़ित दुकानदार की रोजी-रोटी छिन गई है और वह पूरी तरह से भावुक नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से आम जनता और पुलिस के बीच भरोसे के रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है।

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत