CJP Leaders Judicial Custody Case: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत के डेवलेपमेंट को लेकर सुनवाई करने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट(SEM) को धमकी दिए जाने के मामले में FIR दर्ज कर ली है। इस बीच सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, टाल टाल के ये लोग शाम तक लाए हैं। कोई हमें खबर नहीं दी है। कितने बजे सुनवाई होनी है कुछ होना है। वेरिफिकेशन के संबंध में रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है। सीधे आए हैं बोला है हमें धमकी भरे संदेश आ रहे हैं जब हमारे वकील ने विरोध किया है कि जिसने आपको धमकी भरा संदेश भेजा है आप उस पे कार्यवाही करिए। किसी ने भी उनको अगर वह मैसेज भेजा हो,यह केस से कैसे जुड़ा है? यह किस प्रकार संबंधित है? उन्होंने आगे कहा कि चार दिन जो हम यहां पे आ रहे हैं सुबह से लेकर शाम तक रह रहे हैं। आप लोग भी यहां पे पूरे टाइम रह रहे हैं। कुछ ना कुछ कारण दे दे के ये पूरे केस को देर कर रहे हैं।