डिजाइन इमेज 
वीडियो

दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO

Delhi LPG Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट से पूरी इमारत ढह गई। इससे कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं।

अमन मौर्या

Gas Cylinder Blast Reasons: मंगलवार 2 जून को दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सुबह के वक्त एक भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस जोरदार धमाके से पूरी की पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम होता था। ऐसे में जानते हैं एलपीजी सिलेंडर फटने के मुख्य कारण क्या होते हैं। इसके दो मुख्य कारण हैं- गैस का लीक होना और सिलेंडर का एक्सपायर होना।

सुरक्षा के लिहाज से सिलेंडर पर लिखे एक्सपायरी कोड (जैसे A, B, C, D और साल) की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, गैस लीक होने पर कभी भी बिजली के उपकरण, लाइट या माचिस न जलाएं, क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े धमाके का रूप ले सकती है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रेगुलेटर, पाइप की जांच और हर 2 साल में पाइप बदलना बेहद जरूरी है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है