'सुसाइड बॉम्बिंग सही', दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का वीडियो वायरल 
वीडियो

'सुसाइड बॉम्बिंग सही', दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का वीडियो वायरल, मौलाना बोले- यह इस्लाम नहीं, हराम है

Delhi Blast मामले में मुख्य आरोपी डॉ. उमर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। मौलाना ने इसे इस्लाम के उसूलों के खिलाफ बताते हुए इस हमले को धर्म से परे बताया।

सौरभ शर्मा

Delhi Blast मामले में मुख्य आरोपी डॉ. उमर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में कश्मीरी मूल का उमर 'सुसाइड बॉम्बिंग' (आत्मघाती हमले) की पैरवी करता नजर आ रहा है और इसे एक "गलत समझा गया कॉन्सेप्ट" बता रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह वीडियो उमर की गहरी कट्टरपंथी सोच और लंबे समय से चल रही साजिश का सबूत है। उसकी मां ने भी खुलासा किया है कि उन्हें बेटे के बदलते व्यवहार और कट्टरपंथ की ओर झुकाव का शक था। इस वीडियो पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उमर का कृत्य इस्लाम के उसूलों के खिलाफ है। मौलाना ने कहा, "इस्लाम में खुदकुशी और बेगुनाहों का कत्ल 'हराम' है। एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है, और उमर ने यही किया है।"

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर