वीडियो

Delhi Assembly Election 2025: धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है वोटिंग का प्रतिशत, AAP व BJP में सीधी टक्कर

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज यानी 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर्स शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे और 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विजय कुमार तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी (आप) अपनी शासन व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस फिर से सत्ता में आने की कोशिश में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया, जिसमें करीब 1.56 करोड़ पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यह विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति को नया आकार देने वाला है, जिसमें 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है और चुनाव के लिए दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बने 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग