डिजाइन इमेज 
वीडियो

'इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..', रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल

College Students Viral Video: वीडियो में कॉलेज की छात्राएं बीजेपी और आरएसएस द्वारा आयोजित एक कांग्रेस विरोधी रैली में शामिल होने के दौरान अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।

अमन मौर्या

Gen Z Students Slam BJP-RSS Rally: देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चल रही राजनीति के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कॉलेज की छात्राएं बीजेपी और आरएसएस द्वारा आयोजित एक कांग्रेस विरोधी रैली में शामिल होने के दौरान अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें और कॉलेज प्रशासन को मिलाकर जबरदस्ती इस रैली का हिस्सा बनाया गया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को नीचा दिखाना है। छात्राओं ने कैमरे पर बेबाकी से कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें धूप में घुमाया जा रहा है और हाथों में 'नारी शक्ति का अपमान, कांग्रेस है बेईमान' जैसे पोस्टर थमाए गए हैं, वह उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे "नीचता" करार देते हुए कहा कि यदि महिलाओं के सम्मान की इतनी ही चिंता है, तो उन्हें राजनीति में टिकट दिया जाना चाहिए। छात्राओं ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सच बोल रही हैं और उन्हें किसी कानूनी कार्रवाई या एफआईआर का डर नहीं है। यह घटना दर्शाती है कि आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) को राजनीतिक प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल करना अब आसान नहीं रह गया है।

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन

हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे से युद्ध तक कैसे पहुंचे भारत और चीन, जानिए आखिर कहां हुई थी चूक

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार