डिजाइन इमेज 
वीडियो

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब...CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO

UP Govt Jobs Transparency: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकार में हुए भर्ती प्रक्रिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, कि पहले भ्रष्ट तरीके से भर्ती होती थी।

अमन मौर्या

CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया की तारीफ करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों, उपजाऊ भूमि और जल संसाधनों से भरपूर होने के बावजूद 'बीमारू' राज्य बन चुका था । उस दौर में राज्य का युवा जब उत्तर प्रदेश से बाहर जाता था, तो उसे अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सिफारिश या पैसे के दम पर भ्रष्ट तरीके से नौकरी पाते हैं, वे व्यवस्था की प्रगति नहीं बल्कि दुर्गति कराते हैं।

वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य में पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ नकल विहीन परीक्षाएं और भर्तियां हो रही हैं। इसी पारदर्शी व्यवस्था के चलते आज राज्य को अलग-अलग विभागों में नए ईमानदार अधिकारी मिले हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई