डिजाइन फोटो 
वीडियो

NEET विवाद पर फिर गरमाई सियासत, संसद मार्च में CJP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO

NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर से संसद तक CJP का शांतिपूर्ण मार्च, NEET पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर विरोध, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज।

वंदना शर्मा

CJP Parliament March: जंतर-मंतर से संसद तक सीजेपी के प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि उनका एक महीने से चल रहा विरोध प्रदर्शन और आज का संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। इतना ही नही बल्कि मार्च के दौरान संविधान, तिरंगा, और महात्मा गांधी व बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरों का उपयोग किया जाएगा।

आपको बता दे कि प्रदर्शनकारी मार्च में चार मुख्य नारों का उपयोग करेंगे, जिनमें एक 'भारत माता की जय',दूसरा नारा है 'इंकलाब जिंदाबाद', तीसरा 'वंदे मातरम' और चौथा 'जय भीम' शामिल हैं। आयोजक पुलिस के साथ संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं और लोकतंत्र में चर्चा व डिबेट के महत्व पर जोर दे रहे हैं।

वक्ताओं ने सरकार पर सोनम वांगचुक के साथ किए गए व्यवहार को लेकर तानाशाही का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक सीजेपी के प्रदर्शनकारियों का उत्साह, उनकी शांतिपूर्ण रणनीति और सरकार के खिलाफ उनकी मांगों को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। इस वीडियो को पूरा जरूर देखें...

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा