न्यायिक हिरासत में भेजे गए CJP नेता (डिजाइन इमेज)
वीडियो

सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल भेजे गए, वकील ने पुलिस के दावों को बताया गलत, बॉन्ड उल्लंघन से किया इनकार

CJP Jantar Mantar Protest: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया। उनके वकील ने पुलिस के आरोपों पर सवाल उठाए।

अक्षय साहू

CJP Leaders Judicial Custody: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन पर शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में घुसपैठ करने का आरोप है, जबकि जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। इस दौरान उनके साथ अजिंक्य शिंदे भी मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि, उन्हें जमानत और पर्सनल बॉण्ड पर जमानत दे दी गई।

सुनवाई के बाद सीजेपी नेताओं के वकील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यायिक हिरासत में भेजने का कारण है प्रिजमशन ऑफ पुलिस कि वो रिहा होने के बाद फिर से अपराध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि सीजेपी नेताओं ने लोगों को कॉल देकर वहां बुलाया। उन्होंने कोई कॉल नहीं दिया था। किसी भी प्रकार से बॉन्ड का उल्लंघन नहीं हुआ है। 

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग