फास्ट ट्रैक पर आशुतोष रांका (डिजाइन फोटो) 
वीडियो

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त

CJP Protest Ashutosh Ranka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए सिस्टम में जवाबदेही जरूरी है।

प्रिया जैस

Ashutosh Ranka on PM Modi Paper Leak: दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स पोस्ट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, सबसे पहली बात तो यह है कि अच्छी बात है कि डेढ़ महीने के विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने आखिरकार इस पर ध्यान दिया है। शायद उनके विदेश दौरे खत्म हो गए हैं और वे भारत लौट आए हैं, जो कि अच्छी बात है। लेकिन पेपर लीक हो जाने के बाद आप क्या सजा दे रहे हैं? इससे पेपर लीक की समस्या हल नहीं होने वाली है। असली सवाल यह है कि पेपर लीक हो ही क्यों रहे हैं। इस सवाल का जवाब मिलना चाहिए। आपने चोट लगने के बाद मरहम लगाना एक बात है, लेकिन असली लड़ाई तो चोट लगने से रोकने की है। चोट इसलिए लगती रहती है क्योंकि सिस्टम चलाने वाले लोग न तो जवाबदेह हैं और न ही काबिल। इसलिए, ये उपाय किसी भी तरह से काफी नहीं हैं। हमने भी रिसर्च की है और जानते है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट कैसे काम करता है। हर दूसरे मुद्दे पर देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनते है जो कभी खत्म नहीं होते। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम यहां से नहीं हटेंगे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज