अभिजीत दीपके  डिजाइन इमेज
वीडियो

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO

RTI Complaint Against CJP: NEET आंदोलन से चर्चित हुई CJP और फाउंडर अभिजीत दीपके नए विवाद में फंसे। आरटीआई कार्यकर्ता ने परिवार की आय और महंगे खर्च पर उठाए गंभीर सवाल।

करुणा नंद शाहवाल

Abhijeet Dipke Boston University Fees Controversy: नीट (NEET) के विरोध प्रदर्शनों और जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और इसके फाउंडर अभिजीत दीपके एक नए विवाद में घिर गए हैं। सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दीपके के परिवार की आय, बॉस्टन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के भारी-भरकम खर्च और कपिल सिब्बल द्वारा मिले फंड पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार और सीबीआईसी में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ता का आरोप है कि चुनाव आयोग में अनरजिस्टर्ड होने के बावजूद सीजेपी राजनीतिक गतिविधियां चला रही है। हालांकि, इन आरोपों पर अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे सक्रिय राजनीति में आने के बजाय एक मजबूत पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना जारी रखेंगे। उनका मानना है कि इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि युवाओं में सरकार से सवाल पूछने और डर खत्म होने का साहस आना है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान युवाओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा और गालियों के समर्थन को लेकर भी सीजेपी पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे यह नया विवाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...