पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- घड़ियाली आंसू बहा रहे पूर्णिया सांसद

Bihar News: चिराग पासवान ने NEET छात्र की मौत पर कहा कि भावनाओं को व्यक्त करना अधिकार है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने SIT और CBI जांच चल रही है। विपक्ष को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अक्षय साहू

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NEET छात्र की मौत पर कहा कि हर किसी को अपने गुस्से और भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, जिसमें SIT और CBI जांच शामिल हैं। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। चिराग पासवान ने विपक्ष पर भी कटाक्ष किया कि आरोप-प्रत्यारोप करना कोई रोक नहीं सकता, लेकिन जब राजनीतिक उद्देश्य से यह किया जाता है और नेता सदन में जाने से कतराते हैं, तो इसका कोई वास्तविक महत्व नहीं रहता। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अगर उनके संज्ञान में कोई विषय है तो उसे उठाना चाहिए। पासवान ने यह भी जोड़ते हुए कहा कि कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस घटना को मुद्दा बना रहे हैं, जबकि वास्तविक चिंता कम है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर