(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ', जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलने के बाद वे एक बार फिर चर्चा में हैं। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

मनोज आर्या

Rajpal Yadav Released From Jail: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलने के बाद वे एक बार फिर चर्चा में हैं। सलाखों से बाहर आने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की और बताया कि वे कानून का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी बारीकियों पर उनके वकील भास्कर उपाध्याय ही जानकारी देंगे, लेकिन वे स्वयं हमेशा अदालत के आदेशों का पालन करते आए हैं और भविष्य में भी करेंगे। राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि बॉलीवुड में उनके करीब 30 साल के करियर के दौरान देश और दुनिया के करोड़ों लोगों का उन्हें प्यार मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि साल 2012-13 से शुरू हुए इस विवाद के बावजूद भारतीय सिनेमा का हर प्रशंसक उनके साथ खड़ा रहा है। अभिनेता ने अपनी बेगुनाही और नेक नीयत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी भी आरोप की जांच में वे पूरी तरह सहयोग करने के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर समर्थन देने वाले सभी फैंस का आभार व्यक्त किया और हाई कोर्ट द्वारा पक्ष रखने का मौका दिए जाने पर धन्यवाद दिया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच