वीडियो

संबित पात्रा बोले- जल्द खुलेगा दिल्ली में पानी का बड़ा घोटाला, होगी ठेकेदारों से सेटिंग की जांच

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से ठेकेदारों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी का घोटाला किया है, उसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही उनकी पोल खुलेगी।

विजय कुमार तिवारी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के आखिरी चरणों में एक बार फिर से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पानी को लेकर एक बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया है। अपनी पार्टी के प्रत्याशी के साथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से ठेकेदारों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी का घोटाला किया है, उसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही उनकी पोल खुलेगी। प्रवक्ता संबित पात्रा ने मौके पर उन्होंने बिजली के तारों की तरह घूम रही पाइप लाइंस को भी दिखाया, जिनके जरिए घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि यह पानी की सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन का जाल हवा में तैर रहा है। यह दुनिया का इकलौता शहर है जहां पानी की ऐसी सप्लाई होती होगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग