'युद्ध में कोई किसी का सगा नहीं...', विपक्ष पर रवि किशन का तीखा हमला, बोले-ये लोग सनातन विरोधी हैं 
वीडियो

'युद्ध में कोई किसी का सगा नहीं...', विपक्ष पर रवि किशन का तीखा हमला, बोले-ये लोग सनातन विरोधी हैं

Ravi Kishan: बीजेपी के सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाभारत में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने कहा था कि ये युद्ध है और युद्ध में कोई सगा-संबंधी नहीं होती।

पूजा सिंह

BJP MP Ravi Kishan:  बीजेपी के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने पिपरा से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने जोरदार हमला बोला है। रवि किशन ने कहा कि भला ही वो लोग उन्हें छोटे भाई मानते थे, लेकिन महाभारत में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने कहा था कि ये युद्ध है और युद्ध में कोई सगा-संबंधी नहीं होता है। निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि, सनातन का विरोध करने वालों का अंत हो जाएगा। महाभारत का जिक्र कर कहा कि छोटा भाई भी अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा। आरोप लगाया कि हिंदुत्व का नाम लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया और अब बदनाम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे रवि किशन से जब खेसारी लाल यादव के राजद से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि हमने उन्हें छोटा भाई कहा था। भोजपुरी इंडस्ट्री में सनातन के नाम पर नाम कमाया। अब उनके साथ चले गए जो राम मंदिर का विरोध करते थे। सीता माता के मंदिर का विरोध करते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच