बिलासपुर ट्रेन कैंसिलेशन डिजाइन इमेज
वीडियो

बिलासपुर में रेलवे का बड़ा झटका: त्यौहसीजन के बीच 52 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, देखें VIDEO

Diwali Chhath train cancelled: बिलासपुर रेलवे जोन में नॉन-इन्टरलॉकिंग कार्य के चलते 52 ट्रेनें रद्द, दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को हो रही भारी परेशानी।

करुणा नंद शाहवाल

Bilaspur Train Cancellation: भारतीय रेलवे ने बिलासपुर जोन में नॉन-इन्टरलॉकिंग कार्य के चलते 52 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे दीवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के समय सफर करने वाले आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रधरपुर मंडल के झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहे विकास कार्यों के कारण यह कैंसिलेशन नवंबर और दिसंबर महीने के बीच अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी रहेगा।

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस और इतवारी-दुर्ग एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें इस निर्णय से सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं। रेलवे स्टेशन पर सफर करने पहुंचे यात्रियों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक ट्रेनें रद्द होने से उनका पूरा शिड्यूल बिगड़ गया है। बच्चों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को भारी भीड़ और ट्रेनों के लेट होने की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यों की योजना बनाई जाए ताकि आम जनता को इस प्रकार की गंभीर समस्याओं से ना जूझना पड़े।

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा