डिजाइन इमेज 
वीडियो

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO

Bihar Train Viral Video: बिहार की चलती ट्रेन में मोबाइल चुराना पड़ा भारी। यात्रियों ने हवा में 8 किमी तक लटकाए रखा चोर का हाथ, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल। देखिए पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar Mobile Theft Train Viral Video: बिहार के खगड़िया जिले से जनहित एक्सप्रेस का एक दहला देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ट्रेन जब मानसी से खगड़िया स्टेशन के बीच तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी एक शातिर चोर ने खिड़की से चलती ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल छीनने की नापाक कोशिश की। लेकिन इस बार चोर का दांव उल्टा पड़ गया; यात्रियों ने स्फुर्ती दिखाते हुए चोर के दोनों हाथ मजबूती से दबोच लिए।

जान हथेली पर रख कर वह चोर ट्रेन के बाहर हवा में झूलता रहा, और ट्रेन करीब 8 किलोमीटर का सफर तय कर के खगड़िया स्टेशन तक पहुंच गई। स्टेशन पर पहुंचते ही सतर्क यात्रियों ने उस चोर को जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नौगछिया निवासी बरकत मंसूरी के रूप में हुई है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के यात्रियों की बहादुरी और सूझबूझ का सबसे बड़ा मिसाल बन गया है।

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग