उपराष्ट्रपति चुनाव और तेजस्वी पर बोले जीतन राम मांझी 
वीडियो

'विपक्ष ख्याली पुलाव पकाता है, इसलिए सत्ता उनसे दूर', उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले जीतन राम मांझी

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर वे चोरी की बात भूलकर आपसी सहयोग की बात करें तो बेहतर होगा। नहीं तो, वे पहले ही डूब चुके हैं।

सौरभ शर्मा

Bihar की राजनीति में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी बयानबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर पलटवार किया है। मांझी ने कहा कि विपक्ष चोरी का आरोप लगाने के बजाय आपसी संगठन पर ध्यान दे, वरना उनका ‘लुटिया गोल’ होना तय है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के सभी वोटर एकजुट रहे और जितने वोट मिलने की उम्मीद थी, उससे अधिक मिले। तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान’ योजना को उन्होंने ख्याली पुलाव बताते हुए कहा कि सत्ता उनके लिए अब सपना बन चुकी है और कम से कम 10 साल तक उनकी वापसी संभव नहीं। मांझी ने नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में बिजली, सड़क और सामाजिक कार्यों में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम पार्टी सम्मानजनक सीटों की मांग करेगी लेकिन प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं करेगी।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा