वीडियो

गो गो...' वाले गोपाल मंडल का 'अंडरवियर कांड' के बाद नया ड्रामा, CM आवास पर धरना क्यों?- VIDEO

Bihar Elections: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी समीकरण साधने में जुट गई हैं। वहीं, टिकट पाने की उम्मीद में बैठे नेता भी सक्रिय हो गए हैं।

मनोज आर्या

JDU MLA Gopal Mandal Protest: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी समीकरण साधने में जुट गई हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव का टिकट पाने की उम्मीद में बैठे नेता भी इन दिनों काफी सक्रिय हो चुके हैं। इसी क्रम में जदूय के वर्तमान विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पटना स्थित सीएम आवास पहुंचे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आवास के बाहर ही रोक दिया। इससे आहत गोपाल मंडल सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नरेंद्र कुमार निरज उर्फ गोपाल मंडल को डर सता रहा है कि इस बार कहीं उनका टिकट कट न जाए। इसी मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पटना पहंचे थे। हालांकि, मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला