विधायक के गुर्गों पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा डिजाइन इमेज
वीडियो

विधायक के गुर्गों पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा! बटेश्वर धाम में चले लाठी-डंडे, मची अफरातफरी, देखें VIDEO

Samajwadi Party MLA Sarvesh Yadav controversy: आगरा के बटेश्वर धाम में वीआईपी एंट्री को लेकर कांवड़ियों और विधायक के सुरक्षा गार्डों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Kanwariya Clash VIP Entry: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध बटेश्वर धाम में सावन के पवित्र महीने के दौरान आधी रात को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, घंटों लाइन में लगकर जलाभिषेक का इंतजार कर रहे कांवड़ियों और समाजवादी पार्टी की विधायक सर्वेष यादव के समर्थकों व निजी सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक के गनर द्वारा कुछ चुनिंदा लोगों को मंदिर के पिछले दरवाजे से वीआईपी एंट्री दिलाने की कोशिश की गई।

जिसका कड़ा विरोध आम श्रद्धालुओं ने किया।देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव की भी सूचना सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर वीआईपी कल्चर और आम जनता के अधिकारों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें