डिजाइन इमेज 
वीडियो

भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO

Bhopal NSUI Protest: भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बवाल मच गया है। NSUI ने गेट पर सद्बुद्धि यज्ञ कराया है और राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

अमन मौर्या

Barkatullah University Name Change: भोपाल स्थित बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर शहर में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस फैसले के विरोध में NSUI के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए मुख्य गेट पर ही 'सद्बुद्धि यज्ञ' किया।

छात्रों और एनएसयूआई नेताओं का आरोप है कि सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विश्वविद्यालय की खराब शिक्षा गुणवत्ता व अव्यवस्थाओं जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना उनका अपमान है। एनएसयूआई अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रस्ताव को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा