डिजाइन इमेज 
वीडियो

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO

Banke Bihari Temple Controversy: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 360 किलो चांदी का रथ और खजाना गायब होने का सनसनीखेज आरोप लगा है, जिस पर एसआईटी जांच की मांग की गई है।

करुणा नंद शाहवाल

Vrindavan Banke Bihari Silver Chariot Missing: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां लगभग 360 किलो चांदी का रथ, चार चांदी के पलंग और सिंहासन गायब होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एसआईटी या सीबीआई जांच की मांग की है।

उनका कहना है कि पिछले 20 सालों से जिस रथ पर भगवान विराजमान होकर दर्शन दे रहे थे, वह अचानक गायब हो गया है। दूसरी ओर, मंदिर की हाई पावर कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है और कहा है कि वह रथ मंदिर का नहीं बल्कि सेवायत परिवार का निजी रथ था। इस हाई-प्रोफाइल विवाद के सामने आने के बाद धार्मिक गलियारों में खलबली मच गई है और श्रद्धालुओं की आस्था की पारदर्शिता को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी