डिजाइन इमेज 
वीडियो

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल

Waris Pathan Statement: बांद्रा में सरकार द्वारा बुलडोजर एक्शन पर भड़के वारिस पठान। बोले- 50 साल से रह रहे 400 परिवारों को सरकार ने धूप में बेघर किया। बेघर हुए लोगों का तुरंत पुनर्वास की मांग।

अमन मौर्या

Bandra Bulldozer Action: मुंबई के बांद्रा इलाके में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान पहुंचे। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र और स्थानीय प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए हैं। वारिस पठान ने कहा कि प्रशासन ने करीब 400 परिवारों को बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के कड़कती धूप में बेघर कर दिया है, जबकि आगामी दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहां रहने वाले लोगों के पास बिजली-पानी के बिल, वोटर आईडी और 2026 तक के वैध दस्तावेज मौजूद हैं और वे पिछले 40 से 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं।

पठान ने प्रशासन द्वारा इन्हें 'रोहिंग्या' या 'बांग्लादेशी' कहे जाने का कड़ा विरोध किया और कहा कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग प्रभावित हुए हैं। इन मकानों को बनाने की अनुमति देने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है और कहा कि बेघर हुए लोगों का तुरंत पुनर्वास किया जाए।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित