जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन डिजाइन इमेज
वीडियो

आजम खान के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा का प्रदर्शन, जौहर यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, देखें VIDEO

Azam Khan Demanding Release Delhi Protest: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा ने आजम खान की रिहाई और जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

करुणा नंद शाहवाल

Samajwadi Party Jantar- Mantar Protest: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रिहाई की मांग करना और जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के नोटिस के फैसले को वापस लेना था।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आजम खान और उनके परिवार पर राजनीतिक साजिश के तहत दर्जनों फर्जी मुकदमे लादे गए हैं। भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्ष एसआईटी जांच की मांग उठाई। इस अनोखे और बड़े प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है, जिसे लेकर जनता के बीच भी काफी चर्चा हो रही है।

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला