डिजाइन फोटो (सोर्स नवभारत लाइव) 
वीडियो

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम

Ayodhya Ram Mandir Trust: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महामंत्री, 22 जुलाई की बैठक पर नजर।

अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हाल ही में बड़े बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मिला जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन को नया अंतरिम महामंत्री नियुक्त किया गया है। वे अगले पूर्णकालिक महामंत्री की नियुक्ति तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

कृष्ण मोहन ने पद संभालने के बाद स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता ट्रस्ट की छवि को सुधारना और प्रबंधन में रही कमियों को दूर करना है। उन्होंने यह भी कहा कि चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बताते चलें कि 73 वर्षीय कृष्ण मोहन पूर्व आईएफएस अधिकारी और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।

उन्हें पिछले साल ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था। आपको यह भी बताते चलें कि ट्रस्ट की अब अगली बैठक 22 जुलाई को निर्धारित है, जिसमें भविष्य की रणनीति और जांच पर चर्चा की उम्मीद है। कृष्ण मोहन ने पद संभालने के बाद क्या कहा, यह जाननें के लिए देखे पूरा वीडियो...

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच