डिजाइन फोटो 
वीडियो

क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO

Arvind Kejriwal; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मनोज आर्या

Arvind Kejriwal Recusal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने अदालत से 'रिक्यूज़ल' (जज का केस से हटने की प्रक्रिया) की मांग करते हुए कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर द्वंद्व है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा या नहीं। केजरीवाल का मुख्य आरोप है कि जस्टिस शर्मा अधिवक्ता परिषद जैसे कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं, जो आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से जुड़ा संगठन है। चूंकि आम आदमी पार्टी इस विचारधारा का विरोध करती है, इसलिए उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा नहीं है।अपनी दलीलों में केजरीवाल ने सात प्रमुख कारण गिनाए। उन्होंने गृह मंत्री के एक टीवी बयान का हवाला देते हुए कहा कि फैसला आने से पहले ही उन्हें कैसे पता चला कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि इस अदालत ने पिछले पांच में से चार मामलों में बिना किसी ठोस आधार के जांच एजेंसियों (ED/CBI) का समर्थन किया है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM