फोटो- नवभारत 
वीडियो

Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जल्द ही सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेंगे। सानिया एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के नामी बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Sachin Tendulkar son Wedding: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खुद तेंदुलकर परिवार ने इन खबरों की पुष्टि कर दी है। अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक न केवल एक प्रभावशाली परिवार से हैं, बल्कि अपनी खुद की एक अलग पहचान भी रखती हैं।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। खबरों के अनुसार, सानिया पहले सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर की गहरी दोस्त थीं। इसी दोस्ती के जरिए सानिया और अर्जुन की मुलाकात हुई, जो समय के साथ गहरे प्यार में बदल गई। सानिया और अर्जुन को कई बार सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा गया है और सानिया अक्सर तेंदुलकर परिवार के कार्यक्रमों का हिस्सा बनी रहती हैं।

मुंबई के नामी बिजनेस घराने की वारिस हैं सानिया

सानिया चंडोक मुंबई के एक बेहद प्रतिष्ठित और रसूखदार व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा रवि घई हैं, जो ग्रेविस ग्रुप के मालिक हैं। इस ग्रुप के पास भारत में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और व्यापार हैं, जिनमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल ग्रुप, फूड ब्रांड और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड जैसे द ब्रोकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिंस आदि शामिल हैं। इतने बड़े बिजनेस साम्राज्य से जुड़ा होने के बावजूद सानिया ने अपनी सादगी और मेहनत से सबका दिल जीता है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं