Amit Shah Challenge Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को सत्ता से हटाने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर यमुना की सफाई को लेकर निशाना साधा और SIR के विरोध को घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करार दिया। शाह के बयान पर AAP और कांग्रेस ने पलटवार किया है। इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकार थी। वो बहाने बनाते थे कि हमें यह मदद नहीं मिली, वह मदद नहीं मिली। केजरीवाल जी मेरे पास आपकी हर बात का जवाब है मगर मैं जवाब तब दूंगा, जब पंजाब में भी आपकी सरकार को हम उखाड़कर फेंक देंगे।