शौकत अली  डिजाइन फोटो
वीडियो

PDA के अल्फाबेट रोज बदलते हैं, सिर्फ DM अलायंस ही BJP को रोक पाएगा, AIMIM का अखिलेश पर बड़ा हमला

Shaukat Ali AIMIM Statement: लखनऊ में AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और PDA फॉर्मूले पर निशाना साधा।

प्रिया जैस

Dalit Muslim Alliance UP Politics: लखनऊ में इस सवाल पर कि क्या सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना कोई चुनावी रणनीति हो सकती है, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बड़ा बयान सामने आया। शौकत अली ने कहा वे 2022 में सत्ता में आ रहे थे, 2017 में आ रहे थे, 2019 में आ रहे थे और 2024 में भी आ रहे हैं, लेकिन वे कभी सत्ता में आ ही नहीं पाए। ठीक वैसे ही जैसे BJP का 'विकास' कभी दिखाई नहीं देता, वैसे ही इनकी सरकार भी कभी नहीं बन पाती। ये 2017 से लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार नहीं बना पाए हैं। AIMIM उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट शौकत अली ने आगे कहा यह वही अलायंस है जिसके बारे में कांशीराम जी ने कहा था कि यह DM अलायंस एक नेचुरल अलायंस है, और यही एकमात्र अलायंस है जो BJP को पावर में आने से रोक पाएगा। वरना, अखिलेश यादव जिस PDA की बात करते हैं, जिसके मतलब और अल्फाबेट हर दूसरे दिन बदलते रहते हैं वह अलायंस 2017 में भी था, जैसा आपने कांग्रेस और समाजवादी के साथ देखा, खासकर 8 नवंबर, 2016 को हुए डिमॉनेटाइजेशन के बाद, जब कहीं भी यह उम्मीद नहीं थी कि BJP पावर में आ पाएगी। BJP के पास उत्तर प्रदेश में 48 सीटें थीं। 2017 में चुनाव हुए, और BJP ने 325 सीटें जीतीं।

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

आपके पास 20 रुपये का नया सिक्का नकली है या असली? 5 प्वॉइंट में जानें कैसे करें पहचान