वीडियो

'ये मोदी का छोटा भाई...', बहादुरगंज में तेजस्वी यादव पर ओवैसी का तीखा हमला- VIDEO

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बहादुरगंज विधानसभा के लौचा नया हाट की चुनावी सभा को संबोधित करते एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: एआईएमआईएम के अलावा सभी दल सीमांचल का दुश्मन है। वो नहीं चाहते हैं की सीमांचल में सियासी आवाज बुलंद हो। सीमांचल भी तरक्की करे। यहां के अल्पसंख्यकों की पसमांदा दूर हो। यह ह बातें सोमवार को एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बहादुरगंज विधानसभा के लौचा नया हाट की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सीमांचल की फिक्र सिर्फ एआईएमआईएम ही कर सकती है। पांच साल पहले पार्टी को यहां की आवाम ने कामयाब किया जिसे तेजस्वी ने लालच देकर खरीद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग नहीं चाहते कि सीमांचल की तरक्की हो और यहां का बेटा मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि जो सीमांचल की लड़ाई लड़ने की बात करता हो उसे अपना समर्थन दें। असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी बड़ा और तेजस्वी छोटा भाई है। मोदी सीमांचलवासियों को घुसपैठिया बोलता है। कौन है यहां घुसपैठिया बताएं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज