अवैध हथियारों की तस्करी पर आगरा पुलिस की कड़ी कार्रवाई डिजाइन इमेज
वीडियो

आगरा में महंगे शौक पूरे करने के लिए हथियारों की तस्करी, SOG ने 3 पिस्तौल के साथ युवक को दबोचा, देखें VIDEO

Fatehpur Sikri Police Action: आगरा में महंगे ब्रांडेड जूतों और कपड़ों के शौक ने एक युवक को हथियारों का तस्कर बना दिया। पुलिस ने 3 पिस्तौल और मैगजीन के साथ आरोपी को दबोचा।

करुणा नंद शाहवाल

Illegal Arms Trafficking Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चमक-धमक और महंगे शौक ने एक युवक को अपराध के रास्ते पर धकेल दिया। पुलिस कमिश्नर के वेस्ट जोन के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने एक युवक को अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से तीन अवैध .32-बोर की पिस्तौल और छह खाली मैगजीन बरामद की हैं। शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने महंगे ब्रांडेड जूते और महंगे कपड़ों के शौक को पूरा करने के लिए हथियारों की तस्करी का काला कारोबार करने लगा था। हालांकि, पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि उसने ये हथियार कहां से खरीदे थे और वह इन्हें आगे किसे सप्लाई करने वाला था। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच गलत शौक और बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू