आगरा में कूड़े के ढेर परेशान ग्रामीणों ने सीएम योगी को खून से लिखी चिट्ठी डिजाइन इमेज
वीडियो

आगरा में कूड़े के ढेर पर भड़के ग्रामीण, अधिकारियों के न सुनने पर CM योगी को लिखी खून से चिट्ठी! देखें VIDEO

Agra Khandauli Block: आगरा में कूड़े के ढेर और प्रशासनिक लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने सीएम योगी को खून से लिखी चिट्ठी! खंदौली ब्लॉक का मामला सोशल मीडिया पर वायरल

करुणा नंद शाहवाल

CM Yogi Letter in Blood: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली ब्लॉक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फैली भीषण गंदगी और प्रशासन की उदासीनता से तंग आकर ग्रामीणों ने अनोखा और कड़ा कदम उठाया है। ब्लॉक कार्यालय और शहीद स्मारक के पास लगे कूड़े के ढेरों को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे और तहसील दिवस पर भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

जब सरकारी तंत्र और लापरवाह अधिकारियों ने जनता की एक नहीं सुनी, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से खत लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में ग्रामीण साफ तौर पर पंचायत सचिव और जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन और खून से लिखी गई इस चिट्ठी ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है, और यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप