डिजाइन इमेज 
वीडियो

आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल

Agra Cantt Viral Video: आगरा कैंट स्टेशन पर RPF कर्मियों ने डिप्टी SS को सरेआम घसीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। SS ने RPF पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमन मौर्या

RPF And Deputy SS Fight video: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह करीब 11 बजे एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगी। उसी समय एक यात्री को छूटने से बचाने के लिए डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट चाहर ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से ट्रेन रुकवाया। आरोप है कि वहां तैनात आरपीएफ कर्मचारी यात्रियों से अवैध वसूली की कोशिश कर रहे थे। डिप्टी एसएस द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते हाथापाई और लात-घूसों की नौबत आ गई। आरपीएफ कर्मियों ने सारी हदें पार करते हुए डिप्टी एसएस के हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे रेलवे की खूब फजीहत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?