डिजाइन इमेज 
वीडियो

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO

Agra Cantt Railway: आगरा कैंट में RPF कर्मियों द्वारा डिप्टी सुपरिटेंडेंट के मारपीट विवाद पर आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की बात कही है।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Cantt Railway Station Employees Protest: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को खींचकर थाने ले जाने और मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना के विरोध में रेलवे कर्मचारियों और यूनियनों ने डीआरएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी चार आरपीएफ सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

वहीं, इस पूरे विवाद पर आरपीएफ कमांडेंट मीडिया के सामने आए और उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केवल आरपीएफ जवानों को पूरी तरह दोषी ठहराना सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से पहले के हालातों की जांच की जा रही है और ट्रेनों का संचालन रोकना या इस तरह के विवाद पैदा करना देशहित में नहीं है। कमांडेंट ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच बैठा दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी, तब तक किसी एक पक्ष को पूरी तरह दोषी मानना ठीक नहीं है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन