(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

आगरा में 'कैराना' जैसा मंजर? एक दबंग के खौफ से 40 हिंदू परिवारों ने घरों पर चिपकाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर

Agra: आगरा के कमला नगर में रहने वाले करीब 40 हिंदू परिवारों ने सामूहिक पलायन की चेतावनी दी है। इन परिवारों ने अपने आलीशान घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चिपका दिए हैं।

मनोज आर्या

Agra Hindu Protest: मोहब्बत की नगरी आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में रहने वाले करीब 40 हिंदू परिवारों ने सामूहिक पलायन की चेतावनी दी है। इन परिवारों ने अपने आलीशान घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चिपका दिए हैं। इस पलायन की वजह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि 'सनी' नाम का एक मुस्लिम युवक है, जिसने पूरे इलाके में आतंक मचा रखा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सनी नाम का यह युवक छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। गंभीर आरोप यह भी है कि वह लोगों के घरों के पास मांस और हड्डी के टुकड़े फेंक देता है ताकि धार्मिक भावनाएं आहत हों। हैरानी की बात यह है कि वह खुद एक मुस्लिम महिला सितारा बेगम के घर में 10 साल से अवैध कब्जा जमाए बैठा है । लोगों का कहना है कि पुलिस इसे 'शराबी की हरकत' बताकर टाल देती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि, मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पोस्टर तो हटवा दिए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों में डर अभी भी बरकरार है और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत