अभिजीत दीपके ने खोली सरकारी स्कूलों की पोल, तो बंद हुआ CJP का इंस्टाग्राम  डिजाइन इमेज
वीडियो

अभिजीत दीपके ने खोली सरकारी स्कूलों की पोल, तो बंद हुआ CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट, देखें VIDEO

CJP Abhijeet Dipke Hingoli School: अभिजीत दीपके ने हिंगोली के सरकारी स्कूलों की पोल खोली, तो क्या सच में भारत में CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया? जानिए पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

CJP Abhijeet Dipke Account Banned: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि स्कूलों में बच्चों के लिए पीने का पानी, साफ शौचालय, और ठीक खिड़कियां तक नहीं हैं, जिन्हें बैनरों से ढका गया है।

इस शिक्षा अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद अचानक CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद हो गया। अभिजीत दीपके ने इस घटना को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया और आरोप लगाया कि खराब व्यवस्था की पोल खुलने से घबराए लोगों ने ऐसा किया है। हालांकि, कुछ समय बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। इस पूरी घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की बदहाली और डिजिटल सेंसरशिप के मुद्दों को देश भर में चर्चा का विषय बना दिया है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा