रेखा सरकार पर AAP का बड़ा आरोप (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

'गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार', बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

AAP ने दिल्ली की 'रेखा गुप्ता सरकार' पर तीखा हमला बोला कि यह सरकार 'गरीबी' नहीं बल्कि सीधे 'गरीबों' को हटाने का काम कर रही है। विधायक संजय झा ने एक गरीबों के आशियाने उजाड़ने का आरोप लगाया।

सौरभ शर्मा

AAP Accuses Rekha Gupta Govt: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 'रेखा गुप्ता सरकार' पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि यह सरकार 'गरीबी' नहीं बल्कि सीधे 'गरीबों' को हटाने का काम कर रही है। आप विधायक संजय झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारी और सत्ताधारी लोग बिना किसी लिखित आदेश के गरीबों के आशियाने उजाड़ रहे हैं। उन्होंने मानवीयता की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि बेघर हुए लोगों की सुध लेने न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही क्षेत्रीय विधायक। झा ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बुराड़ी विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि आप निगम पार्षद गगन को भाजपा में शामिल करने की कोशिश नाकाम होने पर, बदले की भावना से एसडीएम ने उनकी निजी जमीन पर बने मंदिर और ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, जब ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की गई, तो उसी एसडीएम ने क्षेत्राधिकार का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। आप ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और तानाशाही करार दिया है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज