अमित शाह के बयान पर AAP का पलटवार 
वीडियो

अमित शाह के बयान पर AAP ने पलटवार किया, कहा- जनता को फर्क नहीं पड़ता सरकार कहां से चले, बस काम हो

गृह मंत्री अमित शाह के जेल से सरकार वाले बयान पर दिल्ली की राजनीति में घमासान मचा है, AAP ने शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कहीं से भी चले बस जनता के काम होने चाहिए किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

सौरभ शर्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के “जेल से सरकार नहीं चलनी चाहिए” वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। AAP प्रवक्ता ने कहा कि जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता सरकार कहां से चल रही है, जब तक जनता के हित में काम हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठे केसों और एजेंसियों के जरिए अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है। प्रवक्ता ने कहा कि जब केजरीवाल जेल में थे तब भी दिल्ली में बेहतर काम हो रहा था, जबकि अब बिजली कटौती, पानी की समस्या और स्कूल फीस में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्षी सरकारों को गिराने की साजिश का आरोप लगाया।

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO